पाक को सैन्य सहायता की निगरानी करे अमेरिका : भारत

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान को अमेरिका द्वारा जारी अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की मदद से परेशान भारत ने शनिवार को अमेरिका से कहा कि वह इस बात को सुनिश्चित कराने के लिए एक व्यवस्था बनाए कि इस्लामाबाद अमेरिकी सैन्य सहायता को भारत के खिलाफ इस्तेमाल न करे।

एक उच्च पदस्थ सरकारी सूत्र से जब अमेरिका-पाकिस्तान के बीच एक सप्ताह पहले वाशिंगटन में संपन्न हुई रणनीतिक बातचीत के दौरान पाकिस्तान के लिए सैन्य सहायता के वादे के बारे में पूछा गया तो उसने कहा, "हम अमेरिका के साथ बराबर संपर्क में हैं। वे हमारी चिंताओं के प्रति जागरूक और सजग हैं।"

सूत्र ने कहा, "हमने अमेरिका से कहा है कि जो मदद वे पाकिस्तान को मुहैया करा रहे हैं, उसकी निगरानी के लिए एक प्रक्रिया विकसित करने की आवश्यकता है। भारत आश्वस्त है कि यदि अमेरिका हमारी सुरक्षा चिंताओं के प्रति संवेदनशील है तो वह इस बात को जरूर दिमाग में रखेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+