झप्पी टिप्पणी पर संजय दत्त तलब
प्रतापगढ़, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजवादी पार्टी(सपा) के पूर्व महासचिव संजय दत्त को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के विरुद्ध उनकी अभद्र टिप्पणी के मामले में समन जारी किया है। अदालत ने उन्हें 24 अप्रैल तक तलब किया गया है।
संजय दत्त के खिलाफ प्रतापगढ़ जिला न्यायालय में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के विरुद्ध उनकी अभद्र टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
आरोप पत्र प्रतापगढ़ के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) ए. के. तिवारी की अदालत में दाखिल किया गया था।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ए.के. तिवारी ने इस आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए दत्त को 24 अप्रैल तक अदालत में तलब किया है।
संजय दत्त ने 16 अप्रैल 2009 को बीते लोक सभा चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ के के.पी.कॉलेज के मैदान में सपा की एक चुनावी रैली में मायावती को जादू की झ्झप्पी और पप्पी देने की बात कही थी।
जिला प्रशासन द्वारा रैली की पूरी वीडियोग्राफी की गई थी, जिसमें दत्त के बयान पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ कोतवाली नगर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications