वार्ता और दस्तावेजों पर पाकिस्तान मौन
इसके बावजूद भारत की ओर से संकेत किया गया है कि वह पाकिस्तान के साथ इस स्तर पर बातचीत जारी रखना चाहता है।
सरकार के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने शनिवार को यहां कहा, "वार्ता को लेकर अब पहल करने की बारी पाकिस्तान की है। रास्ते खुले हैं लेकिन इसके बारे में निर्णय उन्हें लेना है।"
सूत्रों के अनुसार सरकार, विदेश सचिव निरूपमा राव और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के बीच इस्लामाबाद में दूसरे दौर की बातचीत चाहता है। लेकिन इस बारे में पाकिस्तान की ओर से कोई पहल नहीं की गई है।
सूत्रों ने कहा कि अब इस मामले में पहल करने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद पर है, क्योंकि नई दिल्ली में 25 फरवरी को आयोजित पहले दौर की बातचीत भारत की पहल पर हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications