पुणे सामूहिक बलात्कार मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार
पुणे, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पुणे में एक शादीशुदा युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी शनिवार सुबह उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह यहां से फरार होने की फिराक में था। यह जानकारी पुलिस ने दी।
इस मामले के तीन आरोपियों में से दो को शुक्रवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
हिंजेवाडी पुलिस थाने में अपराध शाखा के इंस्पेक्टर एन. एस. भोसले पाटिल ने आईएएनएस को बताया, "तीसरे आरोपी सुभाष भोसले को मुंबई-पुणे राजमार्ग से देर रात करीब दो बजे गिरफ्तार किया गया।"
उन्होंने बताया, "पिंपरी की एक अदालत ने दो अन्य आरोपियों 26 वर्षीय गणेश उत्तम कांबले और 25 वर्षीय रणजीत शाहजी गेडे को छह अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।"
पाटिल ने बताया, "पीड़ित युवती हिंजेवाडी इलाके में किराए के मकान में पिछले 15 दिन से अकेली रहती थी। युवती के पति अमेरिका में काम करते हैं। उसने अस्पताल प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल कर रखी है और नागपुर में नोकरी की तलाश में आई थी। उसने कुछ जगह साक्षात्कार भी दिए थे।"
उन्होंने बताया, "वह गुरुवार शाम को घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी एक मरून रंग की इंडिका कार में बैठे युवकों ने उससे गंतव्य तक छोड़ देने को कहा।"
पाटिल ने बताया, "युवती को कार में बिठाकर तीनों उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद तीनों उसे वहीं छोड़कर भाग गए।"
कुछ राहगीरों ने उसे शुक्रवार सुबह देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामला सामने आया।
युवती का बयान दर्ज करने के बाद उसे इलाज के लिए वाईबी चव्हाण अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications