अमेरिकी महिला पर आतंकवादी साजिश के आरोप
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को घोषणा की गई कि कोलोराडो की निवासी जेमी पॉलिन रैमीरेज पर आरोपी बनाया गया है। इससे एक महीने पहले पेंसिलवानिया की महिला कोलीन आर. लारोज के खिलाफ आरोप तय किए गए थे।
रैमीरेज पर आरोप है कि उसने लारोज के साथ यूरोप का दौरा किया जिसका मकसद जिहाद में हिस्सा लेना और उसका समर्थन करना था। उस पर साजिश रचने में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications