अंग दान के लिए चिकित्सकों ने निकाली रैली
गौरतलब है कि देश में प्रत्येक वर्ष 100,000 भारतीयों को अंग प्रत्यारोपण की जरूरत पड़ती है, लेकिन अंग दान कर्ताओं के अभाव के चलते 4,000 लोग इससे वंचित रह जाते हैं।
आयोजित कार्यक्रम 'डोनार्थन-2010' के तहत प्रतिभागियों ने पूर्वी दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर से दो किलोमीटर तक की रैली निकाली।
सर गंगा राम अस्पताल के लीवर प्रत्यारोपण विभाग के निदेशक ए. एस. सोइन ने बताया, "आपका अंग दान करना कई की जिंदगी बचा सकता है। एक व्यक्ति मरते वक्त अपने 30 अंगों और कोशिकाएं दान कर छह लोगों का जीवन बचा सकता है।"
निदेशक ने कहा, "हमें अधिक से अधिक अंग दान करने के लिए लोगों में जागरूकता के स्तर को बढ़ाना चाहिए। यह चिंता का विषय है कि देश में सबसे अधिक अंग दानकर्ताओं के होने की बावजूद भारत में सबसे कम अंग दान होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications