रबी फसल के बाद नीचे आ सकती हैं खाद्य कीमतें : मुखर्जी
शिलांग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि रबी की फसल के बाद खाद्य कीमतें नीचे आ सकती हैं। इसके साथ ही मुखर्जी ने महंगाई को चिंताजनक बताया।
मुखर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "खाद्य कीमतें चिंताजनक हैं। लेकिन रबी की अच्छी फसल के बाद खाद्य कीमतें नीचे आ सकती हैं।"
इसके साथ ही मुखर्जी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतें वापस नहीं ली जाएंगी। मुखर्जी ने कहा, "वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में बढ़ोतरी के कारण तेल के आयात पर महंगाई का दबाव है।"
मुखर्जी ने खाद्य तेल, चीनी और दाल जैसी जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के लिए वैश्विक बाजार में पैदा हुई आपूर्ति संबंधी बाधाओं को जिम्मेदार ठहराया।
मुखर्जी ने कहा, "इसी कारण कर मुक्त आयात की अनुमति देने और आयात को ओजीएल के तहत रखने के बावजूद पर्याप्त आपूर्ति सुलभ नहीं है। लेकिन सरकार ने कई कदम उठाए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications