दिनाकरन को छुट्टी पर भेजा गया
न्यायमूर्ति बालाकृष्णन की अध्यक्षता में पांच वरिष्ठतम न्यायाधीशों की समिति ने दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मदन बी. लोकुर को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
उल्लेखनीय है दिनाकरन को पहले ही कहा जा चुका है कि वह न्यायिक कार्रवाई से खुद को दूर रखें। पिछले दिसंबर से वह केवल अदालत के प्रशासनिक कार्यो को ही देख रहे हैं।
सर्वोच्च न्यायालय के सूत्रों ने कहा कि प्रशासनिक कार्यो और न्यायिक सुनवाई के समन्वय में दिक्कतें आ रही थीं।
दिनाकरन पर भ्रष्टाचार और भूमि घोटाले का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications