मैं पाकिस्तान कभी नहीं छोड़ सकती: फातिमा भुट्टो
इन दिनों फातिमा अपनी पुस्तक 'सांग्स ऑफ ब्लड एंड स्वार्ड' को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में वह लिखती हैं, "इन सभी भयावह और दर्दनाक यादों के बीच ऐसा महसूस होता है कि दुनिया टुकड़े-टुकड़े हो रही है और मुझसे दूर भाग रही है।"
उन्होंने लिखा है, "कभी-कभी ऐसा लगा कि पाकिस्तान के लिए मेरे दिल में अब कुछ नहीं बचा। मैं अब इसे अब प्यार नहीं कर सकती। . परंतु कुछ घंटे बीतते ही मैं सो जाती हैं और फिर चिड़ियों की आवाज सुनती हूं। यह जानती हूं कि मैं कभी पाकिस्तान नहीं छोड़ सकती।"
उल्लेखनीय है कि बेनजीर के भाई और फातिमा के पिता मुर्तजा की 20 सितम्बर, 1996 को कराची में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त फातिमा 14 साल की थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications