पाकिस्तान में 30 आतंकवादी ढेर, 6 जवानों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि यह मुठभेड़ ओरकजई जिले में हुई, जहां पिछले हफ्ते से सुरक्षा बलों ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन तालिबान और अलकायदा के खिलाफ अभियान चला रखा है।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान बेजोटी इलाके में दो महत्वपूर्ण ठिकानों पर कब्जा कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि अभियान में कम से कम से 30 आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इस दौरान छह सैनिकों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।
दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में सेना की कार्रवाई की वजह से ज्यादातर आतंकवादी ओरकजई इलाके में चले आए हैं। इसके चलते यह इलाका संघर्ष का केंद्र बन गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यहां अब तक अल कायदा से संबद्ध 200 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications