इटलीवासियों को सबसे लजीज लगते हैं दादी मां के पकवान
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार इस सर्वेक्षण में 1,800 लोगों को शामिल किया गया था। इनमें से लगभग 77 फीसदी लोगों ने कहा कि उनकी दादी मां की तरह कोई दूसरा खाना नहीं बना सकता। तकरीबन 57 फीसदी ने माना कि भोजन को पारंपरिक बनाने वाले सभी पकवान लगभग गायब से हो गए हैं।
एक पत्रिका की ओर से कराए गए इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि आधे से अधिक इटलीवासी घर के बजाय बाहर भोजन करना पसंद करते हैं। परंतु 80 फीसदी ने माना कि बाहर के खाने में उन्हें वह स्वाद नहीं मिलता जो घर के खाने में होता है।
सर्वेक्षण के अनुसार सिर्फ 21 फीसदी इटलीवासी नियमित रूप से घर का भोजन करते हैं और क्रिसमस जैसे विशेष मौकों पर भी ये लोग घर में पारंपरिक पकवान बनाने को महत्व देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications