सानिया पर ठाकरे की टिप्पणी भद्दा मजाक : जयपाल रेड्डी
रेड्डी ने शनिवार को यहां एक बयान जारी कर कहा, "बाल ठाकरे की यह प्रतिक्रिया हर मामले को साम्प्रदायिक रंग देने की उनकी कुख्यात प्रवृत्ति का सूचक है। 21वीं सदी के दूसरे दशक के लोग ऐसे राजनीतिक भद्दे मजाकों को लेकर परिपक्व हो गए हैं।"
शादी के फैसले को सानिया का निजी फैसला करार देते हुए रेड्डी ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिव सेना के इस नेता ने राजनीतिक आधार पर सानिया की प्रस्तावित शादी पर यह टिप्पणी की है।"
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की सरकार के साथ हमारी समस्याएं गंभीर हैं। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि दोनों देशों की जनता के बीच अच्छे संबंध नहीं हो सकते। शादी विवाह संबंधी फैसले पूरी तरह निजी होते हैं। इस मसले पर सानिया मिर्जा की आजादी को कोई भी विवादों में नहीं ला सकता।"
ठाकरे ने शिव सेना के मुख पत्र सामना में सानिया और शोएब की प्रस्तावित शादी को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने सानिया को शादी के बाद पाकिस्तान के लिए खेलने की सलाह दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications