शनि के चंद्रमाओं के चित्र उतारेगा अंतरिक्ष यान
लॉस एंजिल्स, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। नासा की ओर से घोषणा की गई है कि उसने अपने अंतरिक्ष यान के जरिए अगले सप्ताह शनि के दो चंद्रमाओं का करीब से चित्र उतारने की योजना बनाई है।
नेशनल एयरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने कहा है कि उसका अंतरिक्ष यान 'कैसिनी' शनि के दो चंद्रमाओं (डिओन और टाइटन) के करीब होगा।
नासा की जेट प्रोपल्सन प्रयोगशाला की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार को टाइटन को लक्षित उड़ान के लिए कैसिनी चंद्रमा की सतह से 7,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगा, परिणामस्वरूप अंतरिक्ष यान का कैमरा टाइटन के धुंधले वातावरण को कैद करने की स्थिति में आ जाएगा।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि कैसिनी बुधवार को डिओन को लक्षित एक और उड़ान भरेगा और चंद्रमा की सतह से 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि दोनों उड़ानों में डेढ़ दिन का समय लगेगा।
अंतरिक्ष विज्ञानियों को उम्मीद है कि टाइटन को लक्षित उड़ान से टाइटन की सतह पर स्थित बेलेट और सेंक्यो क्षेत्रों के उच्च रिजल्यूशन वाले चित्र उतारे जा सकेंगे।
इसके अलावा डिओन के साथ कैसिनी की यह दूसरी मुठभेड़ होगी। पहली मुठभेड़ अक्टूबर 2005 में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications