थाईलैंड सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी (लीड-2)

सरकार के प्रवक्ता वतानायाकोर्न ने कहा कि नौ बजे तक हम अपनी स्थिति से उन्हें अवगत करा देंगे। यदि वे हटने से इंकार करते हैं तो उन्हें आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत एक साल के लिए गिरफ्तार किया जाएगा।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तानाशाही के खिलाफ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीडी) के नेताओं ने कहा कि उन्होंने राजधानी में राचप्रसोंग रोड, मुख्य क्षेत्रों और प्रमुख होटलों को बंद करवा दिया।

यूडीडी के एक सह-नेता ने कहा, "यह अच्छी रणनीति है। हम यहां अंतिम समय तक मौजूद रहेंगे जब तक सरकार संसद को भंग नहीं कर देती।"

वित्तमंत्री कोर्न चातिकावंजी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान 312.5 लाख डॉलर की संपत्ति के नुकसान की आशंका व्यक्त की गई है।

रेड शर्ट कहे जाने वाले यूडीपी के सदस्य 12 मार्च से ही बैंकाक में प्रदर्शन कर रहे हैं। वे प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा से संसद भंग करने और नए चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

येलो शर्ट कहलाने वाले रेड शर्ट के विरोधियों ने वर्ष 2008 में एक ऐसा ही प्रदर्शन कर डान मुएंग और सुवर्णभूमि दोनों ही हवाई अड्डों की एक सप्ताह के लिए घेराबंदी कर दी थी। इससे बैंकाक के लिए हवाई यातायात एक सप्ताह बाधित रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+