अफगानिस्तान में 3 जर्मन सैनिकों की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सैनिक कुंदूज शहर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित चाहर जिले में गश्त लगा रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी आरंभ कर दी।
जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, "मुझे अपने सैनिकों पर हुए इस कायराना हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी सहानुभूति सभी पीड़ित परिवारों के साथ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications