कोड़ा मामले में वकील ने की सुरक्षा की मांग
सुरक्षा से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिवक्ता राजीव कुमार द्वारा दिया गया है जो दुर्गा ओरांव के वकील हैं। ओरांव ने वर्ष 2008 में झारखण्ड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और छह पूर्व मंत्रियों के संपत्ति के मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग की थी।
राजीव कुमार ने आईएएनएस को बताया, "मैंने पुलिस महानिदेशक नेयाज अहमद के पास लिखित रूप से सुरक्षागार्ड मुहैया कराने का आग्रह किया है।"
कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर सुरक्षा की मांग की गई है।
झारखण्ड पुलिस जल्दी ही कुमार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने के बारे में फैसला करेगी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार को सुरक्षा मुहैया कराने के मुद्दे पर 14 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कुमार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications