चीन में कैद हीरा व्यापारियों से संपर्क चाहता है भारत
विदेश मंत्रालय में चीन और पूर्व एशियाई मामलों के प्रभारी संयुक्त सचिव, गौतम बंबावाले ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने एक बार और वाणिज्यदूत स्तर के संपर्क की अनुमति मांगी है। अब तक तीन बार वाणिज्यदूत स्तर का संपर्क स्थापित किया जा चुका है।"
बंबावाले ने कहा, "कैदियों की ओर से भोजन की गुणवत्ता को लेकर कुछ शिकायतें हैं। वे सभी लगभग शाकाहारी हैं। कुल मिलाकर वे स्वस्थ हैं और सामान्य हैं।"
बंबावाले से जब यह पूछा गया कि क्या विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और चीनी नेताओं के बीच अगले सप्ताह होने वाली बातचीत के दौरान इस मुद्दे को उठाया जाएगा, इस पर बंबावाले ने कहा कि विदेश मंत्री के दौरे के दौरान वीजा और इस मुद्दे को उठाए जाने के लिए पर्याप्त समय होगा।
बंबावाले ने कहा कि दक्षिणी शहर शेनझेन की जेलों में कैद इन भारतीयों और उनके परिजनों के बीच जेल में जल्द ही मुलाकात हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications