जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। उड़ीसा के क्योंझर जिले में शनिवार को जाली रुपयों की नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों बाजार में जाली रुपये की नोट खपाने का प्रयास कर रहे थे।
जिले के पुलिस अधीक्षक ए. के. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि हरिचंद्रपुर इलाके में 500 रुपये के जाली नोट खपाने के दौरान 40 वर्षीय विजय कुमार साहू और 32 वर्षीय रवींद्र पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया, "हमने उनके कब्जे से 500 रुपये के 98 जाली नोट जब्त किए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications