अधिक शक्तिशाली बैट्री बनाने की तैयारी
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर यांग शाव-होर्न ने कहा कि कई समूह लीथियम-एयर बैटरियों के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं।
लीथियम-ऑक्सीजन (लीथियम एयर के नाम से भी जाना जाता है) बैट्रियां लीथियम-ऑयन बैट्रियों की तरह ही काम करती हैं। मौजूदा समय में लीथियन-ऑयल बैट्रियों का ही बाजार में वर्चस्व है।
लीथियम-एयर बैट्रियों में कार्बन आधारित एयर इलेक्ट्रोड होंगे और इनमें हवा को बाहर निकालने की सुविधा होगी जिससे ये मौजूदा बैट्रियों की तुलना में वजन में हल्की होंगी।
इन्हीं विशेषताओं के कारण आईबीएम और जनरल मोटर्स जैसी कंपनियां इस बड़े शोध के प्रयासों के लिए वचनबद्ध हैं।
यांग ने अपने कुछ छात्रों और एक अतिथि प्रोफेसर हबर्ट गैसटीजर की मदद से किए गए अध्ययन में दिखाया कि सोने या प्लेटिनम के इलेक्ट्रोड साधारण कार्बन इलेक्ट्रोड की तुलना में ज्यादा सक्रिय होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications