कश्मीरियों को नत्थी वीजा जारी न करे चीन : भारत
विदेश मंत्रालय में चीन और पूर्व एशियाई मामलों के प्रभारी संयुक्त सचिव गौतम बंबावाले ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने चीन से कहा है कि वह दोहरी वीजा नीति से बाज आए।"
बंबावाले ने कहा, "भारत के लिए यह मामला प्रमुख चिंता का विषय है, क्योंकि यह हमारी क्षेत्रीय संप्रभुता और अखंडता से जुड़ा हुआ है। हम इस मुद्दे को लेकर चीन पर दबाव बनाए रखेंगे।"
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा, "हम चाहते हैं कि हमारी इस चिंता पर गौर किया जाए।"
यह मुद्दा विदेश मंत्री कृष्णा और चीनी विदेश मंत्री यांग जीची के बीच अगले सप्ताह बीजिंग में होने वाली बातचीत के दौरान उठाया जाएगा।
कृष्णा सोमवार को बीजिंग के चार दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद कृष्णा का यह पहला चीन दौरा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications