टसमैक लंदन के साथ पाठ्यक्रम पेश करेगा इग्नू
इग्नू ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इग्नू के कुलसचिव यू. एस. तोलिया और टीएएसएमएसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक गिरी दुआ के बीच हुए इस समझौते के मुताबिक, "संस्थान इग्नू के करीब एक दर्जन शैक्षणिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा और केवल प्रवासी भारतीय छात्र ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय छात्र भी इसका लाभ ले सकेंगे।"
दुआ ने कहा कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के बीच पूर्ण स्वामित्व वाली पहली सहायक कंपनी होगा।
संस्थान को ब्रिटिश प्रत्यानयन परिषद (बीएसी) की मान्यता प्राप्त होगी और 'यूके बॉर्डर एजेंसी' (होम ऑफिस) से भी इसे लाइसेंस मिला है। यह 'यूरोपियन काउंसिल फॉर बिजनिस एजुकेशन', 'स्टडी यूके' और 'एसोसिएशन ऑफ कॉलीजिएट बिजनिस स्कूल एंड प्रोग्राम्स, यूस' का भी सदस्य होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications