शिक्षा में नामांकन प्रतिशत बढ़ाएगा केंद्र : मुखर्जी
मुखर्जी ने मेघालय स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-शिलांग के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "शिक्षा न केवल विकास का वाहक है, बल्कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित कराने का विश्वसनीय यंत्र भी है।"
आईआईएम-शिलांग देश का पहला ऐसा बिजनेस स्कूल बन गया है, जिसके दीक्षांत समारोह का वेब पर जीवंत प्रसारण किया गया है। शनिवार को कुल 63 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।
मुखर्जी ने शिक्षा में एक ऐसी व्यवस्था कायम करने की जरूरत पर जोर दिया, जो गुणवत्ता को कम किए बगैर पहुंच व समावेशन की अनुमति देता हो।
मुखर्जी ने कहा, "इसके लिए सभी घटकों की प्रभावी साझेदारी और सामूहिक प्रयास की जरूरत होगी।"
मुखर्जी ने कहा कि 30 प्रतिशत का जीईआर हासिल करने के लिए उच्च शिक्षा में अतिरिक्त अधोसंरचना और क्षमता बढ़ाए जाने की आवश्यकता होगी।
मुखर्जी ने कहा, "सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार, समग्रता और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए इस क्षेत्र में संरचनात्मक बदलाव की दिशा में कार्रवाई शुरू की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications