बिहार में आग से 2 की मौत, 115 घर जले
पुलिस के अनुसार जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के करहरी गांव में आग लगने से करीब 15 घर जलकर राख हो गए। शुरू में आग एक घर में लगी लेकिन बाद में आग ने 15 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
उधर जाफरनगर गांव में भी आग लगने से करीब 100 घर जल गए। इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पुलिस के अनुसार इस घटना में कुछ जानवरों की भी मौत होने की सूचना है।
साहेबपुर कमाल थाना के प्रभारी इरशाद आलम ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications