बिहार में अगवा व्यवसायी मुक्त (लीड-1)
पटना, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में बेगूसराय जिले के बछुआरा थाना क्षेत्र से शुक्रवार को अगवा किए गए व्यवसायी को पुलिस ने शनिवार को मुक्त करा लिया।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया, "धर्मेन्द्र कुमार को जिले के ही मंझौल थाना क्षेत्र से शनिवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया गया। इस पूरे मामले में धर्मेन्द्र सहित कुछ और लोगों से पूछताछ की जा रही है।"
पुलिस के मुताबिक मोबाइल का व्यवसाय करने वाले नारोपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार को शुक्रवार रात उनके घर के बाहर से अगवा कर लिया था। शनिवार सुबह धर्मेन्द्र के मोबाइल फोन से ही अपहरणकर्ताओं ने उनके परिजनों से 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी।
पुलिस के अनुसार इस मामले की प्राथमिकी बछुआरा थाना में दर्ज कराई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications