ईरान पर प्रतिबंध चाहते हैं ओबामा

वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान द्वारा अपनी परमाणु गतिविधियों को लेकर जारी विवादों के हल से इंकार किए जाने के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा चाहते हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद महीनों इंतजार न करते हुए सप्ताहों के भीतर ही ईरान पर प्रतिबंध लगा दे।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने फ्रेंच राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में गत मंगलवार को कहा था, "मैं प्रतिबंधों को लगाए जाने के लिए महीनों तक इंतजार करने के पक्ष में नहीं हूं। मैं चाहता हूं कि प्रतिबंध की व्यवस्था सप्ताहों के भीतर ही लागू कर दी जाए।"

ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद सरकोजी केोइट हाउस के पहले दौरे के दौरान ईरान का मुद्दा एजेंडे में सर्वोपरि था। सरकोजी ईरान पर अतिरिक्त प्रतिबंधों का समर्थन कर रहे हैं।

सरकोजी ने एक दुभाषिये के जरिए कहा, "हम यह सुनिश्चित कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे कि पूरा यूरोप प्रतिबंधों के पक्ष में खड़ा हो।"

ओबामा ने ईरान पर अपनी उस पहल को खारिज करने का आरोप लगाया, जिसमें उन्होंने विवाद को राजनयिक रूप से हल करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि बातचीत के दरवाजे खुले हैं, लेकिन उनका प्रशासन इस दिशा में आगे बढ़ेगा कि सुरक्षा परिषद ईरान पर प्रतिबंध लगाने को राजी हो जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+