पंजाब का 1000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य
चण्डीगढ़, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बिजली के गंभीर संकट से जूझ रही पंजाब सरकार ने अगले दो सालों के दौरान सौर ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से करीब 1,000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना अमेरिका की सनपावर कार्पोरेशन एंड इंटरप्राइजेज बिजनेस सलूशंस (ईबीएस) के सहयोग से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के सचिव विश्वजीत खन्ना को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पीईडीए) के माध्यम से राज्य में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बादल ने कहा कि वह जल्द ही केंद्रीय अक्षय ऊर्जा मंत्री फारुख अब्दुल्ला से राज्य के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सौर ऊर्जा परियोजनाओं को आवंटित करने की मांग करेंगे।
सनपावर के प्रतिनिधि गुरमीत नरुला ने बादल और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में इस परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये निवेश करने की बात कही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications