विस्थापित कश्मीरी पंडितों को अब मिलेंगे 5,000 रुपये

राजस्व, राहत एवं पुनर्वास मंत्री रमन भल्ला ने शनिवार को आईएएनएस से कहा कि जम्मू एवं कश्मीर सरकार को पिछले महीने ही केंद्र सरकार के इस आशय के निर्णय का पता चला।

उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से घाटी से बाहर रह रहे कश्मीरियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में यह एक कवायद है।

शुरू में जब कश्मीरी पंडित जम्मू आए थे, तो उन्हें प्रति परिवार 1,000 रुपये के साथ मुफ्त में राशन मुहैया कराया जाता था। वक्त बीतने के साथ राहत राशि भी बढ़ाई जाती रही है।

गौरतलब है कि 90 के दशक में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने की वजह से 350,000 कश्मीरी पंडितों ने घाटी छोड़ दी थी।

बड़े पैमाने पर कश्मीरी पंडित घाटी छोड़कर जम्मू और उससे सटे इलाकों में जा बसे थे। वर्तमान में 350,000 हिन्दू परिवार प्रवासी के तौर पर पंजीकृत हैं, जो शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+