कुंए की सफाई के दौरान 3 की मौत
भुवनेश्वर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। उड़ीसा के गंजम जिले में शनिवार को कुंए की सफाई के दौरान जहरीली गैस निकलने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के भंजनगर इलाके के बड़ापाडा गांव में हुई।
स्थानीय पुलिस अधिकारी अशोक पांडा ने बताया कि मरने वालों में दो भाइयों तथा एक श्रमिक शामिल है।
उन्हें बचाने के प्रयास में अग्निशमन दल का एक अधिकारी भी जहरीले गैस की चपेट में आ गया। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पांडा ने बताया कि शवों को कुंए से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications