राष्ट्रमंडल खेल ग्रिड का उद्घाटन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे लिए यह अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन होगा। ग्रिड भवन के निर्माण में जो ईंटें लगाई गई हैं वे कोयला आधारित बिजली संयंत्रों से निकलने वाली राख से तैयार की गई है। इसके अलावा यहां 14,000 लीटर क्षमता वाला वाटर हारवेस्टिंग संयंत्र भी लगाया गया है। "
उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक ग्रिड को तैयार करने में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आई है। उन्होंने बताया कि बीवाईपीएल और बीआरपीएल के अन्य ग्रिडों की तरह ही इस ग्रिड को भी स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशा) तकनीक से जोड़ दिया गया है। इस मौके पर दिल्ली के वित्त एवं शहरी विकास मंत्री डा. अशोक कुमार वालिया और सांसद संदीप दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications