ओबामा भारत से प्रगाढ़ रिश्तों के लिए प्रतिबद्ध

वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने अपने भारत दौरे से पहले आश्वासन दिया है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से मजबूत रिश्तों को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उनके मुताबिक अमेरिका समझता है कि दोनों देश आतंकवाद सहित अन्य साझा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

दौरे से पहले भारतीय मीडिया के चुनिंदा लोगों से चर्चा के दौरान यह कहे जाने पर कि आम धारणा है कि ओबामा प्रशासन में भारत के साथ अमेरिकी रिश्तों की गतिशीलता में कमी आई है, गेथनर ने कहा, "राष्ट्रपति ओबामा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हुई प्रमुख मुलाकातों के दौरान मैं मौजूद रहा हूं। मैंने उन्हें देखा है। मैं जानता हूं, इसलिए मैं आपको बता सकता हूं कि राष्ट्रपति इस रिश्ते को मजबूत बनाने को प्रतिबद्ध हैं क्योंकि हम समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।"

मुंबई हमले और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर अमेरिकी सहयोग के स्तर के बारे में भारत में आशंका होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस पर निगाह रखते हैं, उन्होंने इस मामले पर राष्ट्रपति का बयान सुना है और जानते हैं कि वह इस पर कड़ा रुख रखते हैं।

गेथनर ने कहा कि संबंधों को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रपति प्रतिबद्ध हैं और भारत जिस तरह चुनौतियों का सामना कर रहा है वह उसकी सराहना करते हैं।

भारत को आउटसोर्सिग करने और भारत में कार्यालय बनाने वाली अमेरिकी कंपनियों की कर छूट समाप्त करने संबंधी ओबामा के बयान पर गेथनर ने कहा कि तीन पीढ़ियों के दौरान सबसे भीषण आर्थिक मंदी और इस क्षेत्र में भारी राजनीतिक दबाव के कारण राष्ट्रपति को इतनी कड़ी नीति लाने को विवश होना पड़ा।

अमेरिका की प्रस्तावित कर संहिता के बारे में गेथनर ने कहा कि अमेरिका केवल सुधार का प्रयास कर रहा है जिससे एक निवेशक को मिलने वाला प्रोत्साहन तटस्थ बनाया जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+