थाईलैंड में सरकार विरोधियों का प्रदर्शन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तानाशाही के खिलाफ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीपी) के नेताओं ने कहा कि वे राचप्रसोंग रोड पर प्रदर्शन करेंगे और डान मुएंग हवाई अड्डे को जाने वाली सड़क विभावदी रांगसिट रोड पर वाहनों की रैली निकालेंगे।
रेड शर्ट कहे जाने वाले यूडीपी के सदस्य 12 मार्च से ही बैंकाक में प्रदर्शन कर रहे हैं। वे प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा से संसद भंग करने और नए चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन से पहले यूडीपी के नेता नटाहवुट सैकुआ ने कहा कि यह रेड शर्ट की ताकत को दिखाएगा।
इसके साथ ही हजारों वाहनों के काफिले को विभावदी राजमार्ग पर भेजा गया लेकिन यूडीडी नेताओं ने दावा किया कि उनका इरादा डान मुएंग हवाई अड्डे की घेराबंदी का नहीं है।
येलो शर्ट कहलाने वाले रेड शर्ट के विरोधियों ने वर्ष 2008 में एक ऐसा ही प्रदर्शन कर डान मुएंग और सुवर्णभूमि दोनों ही हवाई अड्डों की एक सप्ताह के लिए घेराबंदी कर दी थी। इससे बैंकाक के लिए हवाई यातायात एक सप्ताह बाधित रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications