नक्सल विरोधी अभियान में निर्दोष प्रभावित नहीं:पुलिस
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीब पांडा ने कोरापुट जिले से फोन पर आईएएनएस को बताया," हम इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान बेकसूर लोग प्रभावित न हों।"
कुछ जनजातीय समूहों द्वारा यह मामला उठाया गया था कि नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान निर्दोष लोग प्रभावित होंगे।
पांडा ने जनजातीय समूहों की आशंकाओं का जवाब देते हुए कहा, "सुरक्षा बलों के लिए एक सप्ताह का एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत नक्सलियों के बारे में सभी जानकारी दी जा रही है। हम उन्हें स्थानीय संस्कृति के बारे में भी बता रहे हैं।"
हजारों जनजातीय लोगों ने शुक्रवार को मल्कानगिरी जिले में पुलिस जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नक्सल विरोधी अभियान को रोकने की मांग की थी। जनजातीय समूहों का कहना था कि जवाबी कार्रवाई में निर्दोष लोग मारे जाएंगे।
रैली का नेतृत्व कर रहे जनजातीय नेता रामाराव माझी ने कहा, "जनजातीय लोगों का जीवन वनों पर निर्भर है और अभियान के दौरान वे जंगलों में नहीं जा सकते हैं।"
पुलिस के मुताबिक राज्य में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन ग्रीन हंट चलाने के लिए अर्धसैनिक बलों की पांच बटालियन यहां पहुंच चुकी है, जिसमें करीब 5,000 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इन सुरक्षाकर्मियों को गन्जम, गजपति और कंधमाल जिलों में तैनात किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications