हिमाचल में पेड़ों की अवैध कटाई
राज्य के वन मंत्री जे.पी. नाद्दा ने आईएएनएस को बताया, "गत वर्ष मई में आठ वन थाने स्थापित किए गए थे जहां लकड़ी की अवैध कटाई के 31 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 700,120 मूल्य की लकड़ियां अवैध रूप से काटी गई हैं।"
उन्होंने बताया कि लकड़ियों की तस्करी के पांच मामले दर्ज किए गए और 122,373 रुपये मूल्य की लकड़ियां जब्त की गई हैं।
नाद्दा ने बताया कि वन पुलिस थानों से संगठित वन अपराधों से निपटने में काफी मदद मिल रही है। सरकार ने इस तरह के आठ और नए थाने बनाने की मंजूरी दी है। ये थाने शिमला, सिरमौर, कुल्लू, चांबा और मंडी जिलों में शुरू किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाद दूसरा ऐसा राज्य हैं जहां वन अपराधों को रोकने के लिए विशेष कार्य बल का गठन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications