त्रिपुरा में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव
दोनों दलों ने राज्य में अगले महीने होने वाले 'त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल' (टीटीएएडीसी) के चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला किया है।
टीटीएएडीसी चुनाव में कांग्रेस, आईएनपीटी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), और 'इंडिजनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा' (आईपीएफटी) के स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की वजह से सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को चुनावी विजय की संभावनाएं और मजबूत प्रतीत हो रही हैं।
आईएनपीटी के महासचिव और पूर्व मंत्री रवींद्र देब्बाराम ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया, "दिवंगत् प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय से यह गठबंधन चला आ रहा था। तब मौजूदा आईएनपीटी का नाम 'त्रिपुरा उपजाति जुबा समिति' हुआ करता था। वर्तमान पार्टी नेतृत्व ने तीन दशक पुराना यह गठबंधन तोड़ दिया।"
त्रिपुरा में मौजूद जनजातीय समुदाय के आर्थिक-सामाजिक विकास के लिए गठित टीटीएएडीसी का चुनाव आगामी तीन मई को होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications