हैदराबाद में कर्फ्यू में ढील, स्थिति शांतिपूर्ण (लीड-1)

हैदराबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद के कर्फ्यू वाले इलाकों में शनिवार सुबह ढील मिलने से लोगों को काफी राहत मिली, जबकि शहर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। लोग घरों से बाहर निकले और जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की।

प्रशासन ने यहां आठ थाना क्षेत्रों में शनिवार सुबह आठ बजे से 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी। इस दौरान यहां हजारों की संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। सब्जियों, दूध और खाने-पीने की वस्तुओं की अन्य दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।

कर्फ्यू में मिली दो घंटे की ढील के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हु़ई। पुराने शहर के 17 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ढील दी गई। यहां गुरुवार को भी दो घंटे की ढील दी गई थी लेकिन शुक्रवार को लोगों को कोई राहत नहीं दी गई थी।

पुलिस आयुक्त ए. के. खान ने कहा कि रविवार को कर्फ्यू में ज्यादा समय के लिए ढील दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू को पूरी तरह से हटाने में अभी कुछ वक्त लगेगा।

यहां धार्मिक झंडों को लेकर हुए विवाद के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 150 घायल हुए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि विभिन्न हिंसक घटनाओं की जांच जारी है और अब तक 300 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दंगों में संदिग्ध भूमिका के कारण भारतीय जनता पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी के दो पार्षदों को भी तलाश कर रही है।

यहां के ऐतिहासिक चारमीनार इलाके में शुक्रवार को उस समय तनाव पैदा हो गया था जब स्थानीय सांसद और मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपने समर्थकों के साथ थाने के निकट विरोध प्रदर्शन किया। वह यहां के 'निर्दोष' मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारियों पर अपना विरोध जता रहे थे। बाद में इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद ओवैसी ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+