कलाम के विदेश दौरों का खर्च सरकार नहीं उठाती
पिछले दिनों ऐसी खबरें थीं कि वर्ष 2007 में राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद डा. कलाम लगातार विदेशी दौरे कर रहे हैं और सरकार उनके इन दौरों पर रोक लगाने की सोच रही है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया, "यह स्पष्ट किया जाता है कि डा. कलाम के विदेश दौरों का खर्च उनके आमतौर पर उनके मेजबानों द्वारा वहन किया जाता है न कि भारत सरकार द्वारा।"
बयान में कहा गया है, "सरकार के पास पूर्व राष्ट्रपतियों के विदेश दौरों पर किसी प्रकार की कोई बंदिश लगाने का प्रस्ताव नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications