इराक में आतंकवादियों ने 25 की हत्या की
बगदाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में आतंकवादियों ने एक गांव के तीन मकानों पर धावा बोलकर 25 लोगों की हत्या कर दी।
आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, रशीद जिले के सूफिया गांव में शुक्रवार रात इराकी सेना की वर्दी पहले दर्जनों हथियारबंद लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। इन लोगों ने तीन मकानों पर धावा बोलकर 25 लोगों की हत्या कर दी।
इराकी सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को सील कर दिया है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications