बढ़ गया है फेसबुक का इस्तेमाल अपराधों में
यह तथ्य एक पुलिस रिपोर्ट में उजागर हुआ है।
नॉटिंघमशायर पुलिस के पास अप्रैल 2009 से फरवरी 2010 तक इस दुर्व्यवहार या अन्य अपराधों के 58 मामले सामने आए जिसमें फेसबुक का इस्तेमाल किया गया था जबकि पिछले साल इससे संबंधित 13 मामले सामने आए थे।
ऐसे अपराधों को लेकर इस साल छह लोगों को आरोपी बनाया गया जबकि पिछले साल यह संख्या तीन थी।
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' ने डिटेक्टिव सार्जेट हैरी परसोनेज के हवाले से लिखा है कि फेसबुक के माध्यम से उत्पीड़न की घटनाओं में सबसे तेजी से इजाफा हुआ है। कुल 58 मामलों में से 36 उत्पीड़न के हैं।
उधर, वेबसाइट के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस रिपोर्ट से उन्हें कोई हैरानी नहीं है क्योंकि पिछले 20 महीनों के दौरान वेबसाइट के उपयोगकर्ताओं की संख्या में बहुत भारी इजाफा हुआ है।
उनके अनुसार, "दुनिया भर में फेसबुक उपयोग करने वालों की तादाद अगस्त 2008 से फरवरी 2010 के बीच 10 करोड़ से बढ़कर 40 करोड़ तक पहुंच गई।"
प्रवक्ता के अनुसार मोबाइल फोन, ई-मेल जैसे माध्यमों के विस्तार के साथ जिस अनुपात में अपराध बढ़ा है लगभग उसी अनुपात में फेसबुक की पहुंच बढ़ने से इससे संबंधित अपराधों में इजाफा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications