प्रेरणादायक फिल्में देखेंगे हैती के भूकंप पीड़ित
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हैती के विदेश मंत्रालय से जारी वक्तव्य के हवाले से बताया है कि गरीबी या प्राकृतिक आपदा से पीड़ित समुदायों के बीचे सिनेमाई अनुभवों बांटने के मकसद से 2005 में शुरू एक कार्यक्रम के तहत मेक्सिको सरकार बिना कोई शुल्क लिए हैती में 11 फिल्में दिखाएगी।
वक्तव्य में कहा गया है, "12 जनवरी के भूंकप के बाद हैती के लोगों का दुख हल्का करने के लिए मनोरंजन के मकसद से लोगों को यह निशुल्क फिल्में दिखाई जाएंगी।"
इनमें जीवन-रक्षा, एकता और नागरिक भागीदारी से संबद्ध फिल्में भी शामिल हैं। इनमें भूकंप पीड़ितों द्वारा बनाई गई फिल्में भी होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications