बिहार में व्यवसायी का अपहरण
पटना, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार रात एक व्यवसायी का अपहरण हो गया। उसकी मुक्ति के लिए 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई है।
पुलिस के अनुसार बछुआरा थाना क्षेत्र स्थित नारोपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार मोबाइल की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात उन्हें उनके घर के बाहर से अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने शनिवार सुबह धर्मेद्र के मोबाइल से उनके परिजनों को फोन करके 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि संबंधित थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। व्यवसायी की तलाश के लिए पुलिस उपाधीक्षक अमृतेंदु शेखर के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया है जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications