भारत से नजदकी रिश्तों में अमेरिका का हित : गेथनर
वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के साथ नजदीकी आर्थिक संबंधों में अमेरिका का बड़ा हित है और वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर की अगले सप्ताह होने वाली नई दिल्ली यात्रा में प्रमुख जोर जी-20 की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तीन प्रमुख क्षेत्रों-वैश्विक वृद्धि, अर्थव्यवस्था में सुधार और वित्तीय सुधारों में सहयोग पर होगा।
भारत दौरे से पहले अपने कार्यालय में मंगलवार को भारतीय मीडिया के चुनिंदा लोगों से गेथनर ने कहा, "यह बाजारों के और अधिक जुड़ने के कारण बड़े संस्थानों के जोखिम को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर कड़े मानक लागू करने के बारे में है।"
जहां वे जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा नीति, बहु व्यापार और आतंकवादियों को मिलने वाले धन जैसे मुद्दों पर निकट सहयोग के साथ काम कर रहे हैं, गेथनर ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम एक ही साथ विस्तार के सुधार की प्रक्रिया को मजबूती देने के लिए काम कर रहे हैं।"
गेथनर ने कहा, "चीन और भारत बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में आगे हैं, अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अमेरिका आगे है। समय के साथ नीति का संतुलन बदल रहा है लेकिन हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि हम यह एक साथ सावधानीपूर्वक करेंगे क्योंकि हम सुधारों की प्रक्रिया के खतरे को कम नहीं आंक रहे हैं।"
गेथनर ने कहा कि वह हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि भारत के नेताओं को उनसे सीधे पता चले कि अमेरिका कैसे चुनौतियों से निपटता है और चीजों को यहां कैसा महसूस किया जाता है।
अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक और वित्तीय क्षेत्र में वह भारत की नीतियों और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बड़े प्रशंसक हैं, जिन्होंने कठिन समय में स्थिति से निपटने में कुशलता दिखाई है।
गेथनर ने कहा कि अमेरिका व्यापक वैश्विक वित्तीय मुद्दों पर भारत के साथ मजबूत साझेदारी विकसित करना चाहता है, जो दोनों देशों के वाणिज्यिक हित में अधिक महत्वपूर्ण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications