त्वरित न्यायालय ने इस साल 3,622 सजा सुनाई
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया, "इस वर्ष मार्च तक कुल 3,622 लोगों को उनके अपराध के लिए सजा सुनायी गई। इनमें सात लोगों को फांसी तथा 455 को आजीवन कारावास की सजा भी शामिल है।"
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 से अब तक 45,467 लोगों को त्वरित न्यायालय सजा सुना चुका है जिसमें 102 लोगों को फांसी तथा 8,143 लोगों को आजीवन कारावास की सजा शामिल है। 2,165 लोगों को 10 वर्ष या उससे ज्यादा की सजा भी सुनाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications