हिमाचल में बारिश एवं हिमपात की संभावना
शिमला स्थित मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में पहुंच गया जिससे बारिश या हिमपात हो सकता है।"
उन्होंने कहा कि मध्य एवं निचले इलाकों में बारिश अथवा गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं जबकि ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल एवं स्पीती, किन्नौर जिलों में भारी हिमपात होने की संभावना है।
शिमला में असामान्य रूप से मौसम गर्म बना हुआ है। गुरुवार को यहां का तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से पांच डिग्री ऊपर था।
किन्नोर जिले के कालपा में गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंडी जिले के सुंदरनगर में तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल्लू जिले के भंतर में तापमान 29.8 डिग्री तथा कांगडा जिले के धर्मशाला में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications