प्रार्थना, उपवास के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे
एक जनसंपर्क कार्यकारी बिटी जॉन ने बताया, "हम ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के स्मरण दिवस के रूप में गुड फ्राइडे के दिन गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं करते हैं। हमारा विश्वास है कि वह हमारी रक्षा के लिए सूली पर चढ़े थे।"
जॉन ने आईएएनएस को बताया, "लोग इस दिन उपवास भी रखते हैं। मेरी तरह ही कई लोग अपने खान-पान पर कड़े नियम लागू करते हैं। मैं पिछले 50 दिन से मांसाहारी भोजन ग्रहण नहीं कर रहा हूं। अन्य लोग केवल इस सप्ताह के लिए ही ऐसा करते हैं। इस सप्ताह को 'पैशन वीक' कहा जाता है।"
रॉबिन पॉल ने बताया, "ईसा मसीह के अंतिम बलिदान के प्रतीक के रूप में ईसाई समुदाय के लिए गुड फ्राइडे का बहुत महत्व है। यह दिन हमें कम भाग्यशाली लोगों को दान देने के महत्व की याद दिलाता है।"
उपवास रविवार को समाप्त होगा। ईसाई समुदाय के लोग इस दिन ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने के प्रतीक दिवस के रूप में ईस्टर मनाते हैं।
जाति आधारित आरक्षण की मांग करते हुए दो ईसाई संगठनों 'इंडियन क्रिश्चन एक्शन फोरम' (फोरम आईसीआरए) और 'पूअर क्रिश्चंस लिबरेशन मूवमेंट' (पीसीएलएम) ने शुक्रवार को गिरजाघर से दलित ईसाइयों के खिलाफ भेद-भाव को समाप्त करने के लिए कदम उठाने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications