झुग्गियों में आग, बच्ची सहित 3 झुलसे
दक्षिण दिल्ली की ही एक अन्य झुग्गी बस्ती में गुरुवार को लगी आग से दो बच्चों की मौत हो गई थी।
अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया, " महरौली में किशनगढ इलाके की झुग्गियों में तड़के आग लग गई जिसमें तीन साल की मासूम बच्ची सहित तीन लोग झुलस गए।"
अधिकारी ने बताया कि आग में झुलसे 26 वर्षीय पप्पू और सीमा तथा तीन वर्षीय प्रियंका को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
अग्निशमन दल के अधिकारी के मुताबिक आग की वजह लापरवाही पूर्वक बीड़ी या सिगरेट सुलगाना हो सकती है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है हालांकि स्थिति नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications