वर्ष 2009 में मोबाइल हैंडसेट की बिक्री समान्य रही

बाजार पर नजर रखने वाली संस्था आईडीसी इंडिया के मुताबिक हैंडसेट बनाने वाली कंपनी नोकिया की कुल बिक्री में हिस्सेदारी 54.1 फीसदी रही।

कोरियाई कंपनी सैमसंग और एलजी की हिस्सेदारी क्रमश: 9.7 फीसदी और 6.4 फीसदी रही। सैमसंग दूसरे और एलजी तीसरे स्थान पर हैं।

आईडीसी के मुताबिक वर्ष 2009 की चौथी तिमाही में बाजार में सुधार का रुख दिखा। वर्ष की अंतिम तिमाही में वर्ष 2008 की अंतिम तिमाही की तुलना में 2.3 फीसदी की बढ़त देखी गई। इस दौरान 2.836 करोड़ मोबाइल हैंडसेट की बिक्री हुई थी।

पूरे वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि कुल मोबाइल हैंडसेटों की बिक्री के मामले में नई कंपनियों की हिस्सेदारी 12.3 फीसदी रही। इस दौरान भारतीय बाजार में ऐसी नई कंपनियों की संख्या बढ़कर 28 हो गई और वर्ष की अंतिम तिमाही (अक्टूबर-नवंबर) के दौरान कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 17.5 रही।

वर्ष 2008 की जनवरी-मार्च तिमाही में केवल पांच नई कंपनियां थी और उनकी कुल बाजार हिस्सेदारी केवल 0.9 फीसदी रही। इस तरह बाजार में नई कंपनियों के आधुनिक मोबाइल हैंडसेटों की बिक्री में तेजी से इजाफा हो रहा है।

आईडीसी इंडिया के मोबाइल हैंडसेट रिसर्च के मुख्य विश्लेषक नवीन मिश्र के मुताबिक छोटे और मध्य आकार के मोबाइल हैंडसेट के बाजार में भीड़ बढ़ी है। इस आकार में स्मार्टफोन की तरह दिखने वाले हैंडसेटों की बिक्री बढ़ी है।

मिश्र के मुताबिक हैंडसेट बाजार में यह चलन जारी रहने की संभावना है और आने वाले समय में इस तरह के और हैंडसेट दिखेंगे जो स्मार्टफोन से मिलते-जुलते हों। इस तरह के हैंडसेटों को छात्र, युवा कार्यकारी सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+