इराक में सिलसिलेवार विस्फोटों में 4 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने इराकी सुरक्षा बलों के सूत्रों के हवाले से कहा कि मोसुल में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई।
मोसुल में ही एक अन्य घटना में सड़क किनारे हुए विस्फोट में कुर्द सुरक्षा बल का एक सदस्य घायल हो गया।
सुरक्षा बलों ने बताया कि मोसुल पुलिस ने आतंकवादियों के कब्जे से एक अगवा महिला को मुक्त कराने में सफलता हासिल कर 26 वांछित लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इसी तरह बगदाद के डाली इलाके में हुए विस्फोट में एक आदमी की मौत हो गई। डाली में ही एक अन्य हमले में साहवा के एक सदस्य की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications