पाकिस्तान में 22 आतंकवादी मारे गए
ओरकजई जिले में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तालिबान और अल कायदा के खिलाफ पिछले सप्ताह अभियान शुरू किया था।
नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि हेलीकाप्टर से आतंकवादियों के ठिकाने पर किए गए हमले में 10 आतंकवादी मारे गए।
सुरक्षा बलों ने दो वाहनों पर भी हमला किया, जिसमें सवार होकर आतंकवादी फरार हो रहे थे। इस हमले में छह आतंकवादी मारे गए और उनके वाहन नष्ट हो गए।
इसके अलावा ओरकजई में तालिबान गुटों के बीच आपसी प्रतिद्वंद्विता में छह आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications