प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की राज्यस्तरीय समिति गठित
यह राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन समिति प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित जिलों के चिन्हित ग्रामों के सर्वागीण विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य प्रवर्तित संचालित योजनाओं को लागू करने एवं उनके पर्यवेक्षण हेतु निर्णय लेगी एवं उन्हें क्षेत्र में प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किये जाने हेतु ठोस कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।
समिति योजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करना तथा विभागीय समन्वय स्थापित करने के लिए त्रैमासिक बैठकों का आयोजन करेगी। समिति का कार्यकाल स्थायी होगा तथा समिति का प्रशासनिक विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications