पोप ने गर्भपात संबंधी गोली की आलोचना की
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार पोप ने गुरुवार को ईस्टर से पूर्व आयोजित एक समारोह में गर्भपात संबंधी गोली की आलोचना की। उसी दिन यह गोली भी इटली के अस्पतालों में मिलने लगी है।
सेंट पीटर्स में पोप ने कहा, "इसाइयों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे गैर कानूनी काम न करें, मसलन अजन्मे निर्दोष बच्चों की हत्या नहीं करें।"
इटली में कैथोलिक चर्च और रुढ़िवादी राजनेता गर्भपात संबंधी दवा 'आरयू 46' का विरोध कर रहे हैं। यह दवा फ्रांस में वर्ष 1998 से ही प्रचलन में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications